Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जाना था मुंबई, यात्रियों को बिठा दिया बेंगलुरू की फ्लाइट में, कार्रवाई होगी

Advertisement
Advertisement
Patna : पटना एयरपोर्ट पर रविवार की रात मुंबई जाने वाले यात्रियों को बंगलुरू की फ्लाइट में बिठा दिया गया. इंडिगो के कर्मियों की चूक की वजह से हवाई यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ समय के बाद जब गड़बड़ी का पता चला तो हड़कंप मच गया. विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों को समझाने पहुंचे तो यात्री भड़क गए. हालांकि, बाद में वे मुंबई की फ्लाइट में सवार हो गए. इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस चालक और ग्राउंड स्टाफ की लापरवाही से ऐसा हुआ. दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. इसे भी पढे़े - लालू">https://lagatar.in/on-the-instructions-of-lalu-yadav-four-rjd-leaders-were-expelled-from-the-party-for-6-years/">लालू

यादव के निर्देश पर RJD से चार नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ  की लापरवाही

बताया जाता है कि पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई-235 (Indigo 6E 235) को रविवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई के लिए उड़ान भरना था. इससे यात्रा करने वाले 160 यात्री समय से एयरपोर्ट पहुंच गए थे. वहीं, इंडिगो की अन्य फ्लाइट 6ई-257 को भी 11 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना होना था. दोनों विमान पार्किंग वे पर आस-पास खड़े थे. इसी बीच सुरक्षा जांच व चेक इन के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों को बस चालक बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के समीप लेकर चला गया. वहीं, एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ ने लापरवाही से मुंबई के यात्रियों को बंगलुरू जाने वाले विमान में बिठा दिया. इसे भी पढे़े - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-surrounded-the-central-government-regarding-inflation/">कांग्रेस

ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा

फ्लाइट 15 मिनट की देरी से उड़ी

थोड़ी देर बाद उड़ान का समय होने पर एयरलाइंस अधिकारियों को गलती का पता चला. जिससे वे अवाक रह गए. बाद में एयरलाइंस अधिकारी ने मुंबई जाने वाले यात्रियों से बगल में लगे विमान में जाने का आग्रह किया. इससे यात्री गुस्से में आ गए. वे हंगामा करने लगे। कुछ यात्री तो उसी विमान से भेजने की जिद करने लगे. लेकिन समझाने-बुझाने पर बंगलुरू की उड़ान में बैठे सभी यात्रियों को मुंबई जाने वाले विमान में भेजा गया. इस प्रक्रिया में मुबंई जाने वाली फ्लाइट 15 मिनट की देरी से उड़ी. इसे भी पढे़े - आदिवासी">https://lagatar.in/dhartiaba-birsa-munda-is-synonymous-with-tribal-political-socialism/">आदिवासी

राजनीतिक समाजिकता के पर्याय हैं धरतीआबा बिरसा मुंडा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही