Search

हैदरनगर बड़ी मस्जिद भाई बिगहा में छह लोगों ने किया एत्तेकाफ

Hussainabad (Palamu) : हैदरनगर के भाई बिगहा बड़ी मस्जिद में दस दिनों तक एत्तेकाफ पर दस लोग बैठे थे. एत्तेकाफ में बैठने वाले लोग रमजान उल मुबारक के आखिरी दस दिन मस्जिद में लगातार इबादत करते हैं. भाई बिगहा बड़ी मस्जिद में छह लोगों ने एत्तेकाफ किया. इनमें भाई बिगहा निवासी सलीम अहमद, अरबाज खान, अशरफ खान, नूर सईद, देयान खान व कैफ अंसारी शामिल थे. एत्तेकाफ पर बैठने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने रमजान उल मुबारक की 20वीं तारीख से मस्जिद में दाखिल हुए थे. उन्होंने रोजा रखने के साथ-साथ इबादत में अपना पूरा दिन गुजारा. उन्होंने बताया कि उन्होंने अल्लाह की इबादत कर गांव, इलाका, राज्य और देश की खुशहाली की दुआ मांगी. ईद का चांद नजर आने के बाद विधायक प्रतिनिधि सज्जू खान ने एत्तेकाफ में बैठे लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-officer-will-go-to-field-and-do-a-surprise-check-of-consumers-electricity-meter-team-formed/">झारखंड

: ऑफिसर फील्ड में उतर कर कंज्यूमर के बिजली मीटर का करेंगे औचक जांच, टीम गठित
इस मौके पर उन्होंने कहा कि एत्तेकाफ पर बैठने वाले लोग गांव की तरक्की व खुशहाली के लिए दस दिनों तक इबादत में गुजारी. गांव के लोगों ने उनका आभार जताया है. पेश इमाम मौलाना अहमद अली खान ने कहा कि एत्तेकाफ पर बैठने वाले लोगों के साथ-साथ गांव के लिए बड़ी फजीलत है. उन्होंने कहा कि इससे गांव की बला कटती है. मौके पर राजू खान, जफर हवारी, बबलू खान, अशरफ हसन, सफदर हसन के अलावा कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-winning-for-19-overs-lost-in-the-last-over-mohit-sharma-overturned-like-this/">IPL

2023 : 19 ओवर तक जीत रही लखनऊ आखिरी ओवर में हार गई, मोहित शर्मा ने ऐसे पलटी बाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp