Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदरनगर: बिजली बिल का भुगतान करने के बाद भी महिला पर मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Haidernagar (Palamu): हैदरनगर थाना क्षेत्र के परता पंचायत के कई गांवों में बिजली विभाग बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई कर रही है. विभाग के कनीय अभियंता द्वारा कार्रवाई कर मामले दर्ज किये जा रहे हैं. इसमें एक 70 वर्षीय महिला चंदरवा कुंवर पर भी मामला दर्ज किया गया है. जबकि वह बिजली बिल का भुगतान कर चुकी है. महिला ने उपायुक्त पलामू सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. बुधवार को महिला हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक के पास पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की है. महिला ने आवेदन में कहा है कि बिजली कनेक्शन, जिसका नंबर एसएचकेबी 124 मीटर सीरीयल नंबर 1373345 है, का भुगतान 1 दिसंबर को किया गया है. इसके बाद भी विभाग के लोगों ने एक सोची समझी साजिश के तहत मीटर को उखाड़ते हुए मामला दर्ज लिया. इस मामले पर हैदरनगर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय ने विद्युत सहायक अभियंता को आवेदन देकर दोषी बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- गोवा">https://lagatar.in/mamata-banerjees-speech-in-goa-mentions-bengali-gujarati-hindu-brahmin/">गोवा

में ममता बनर्जी के भाषण में बंगाली, गुजराती, हिंदू ब्राह्मण का उल्लेख, पीएम मोदी पर हल्ला बोला          

महिला ने कहा कि हमारा कोई वारिस नहीं है

आवेदन में कहा है कि परता पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. अगर इस कार्रवाई पर विराम नहीं लगाया गया तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी. महिला ने कहा कि हमारा कोई वारिस नहीं है. एक रिश्तेदार के बेटे को भी रखा तो उस पर भी सोची समझी साजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा मामला दर्ज कराया गया. अगर न्याय नहीं मिला तो वे इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाएंगी. इसे भी पढ़ें-  लोकप्रियता">https://lagatar.in/modi-surpasses-biden-putin-in-popularity/">लोकप्रियता

में मोदी ने बाइडेन, पुतिन को भी पछाड़ा         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही