Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदरनगर: बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Anuj Kumar Haidernagar (Palamu): बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी टीम ने विभिन्न गांवों के छह लोगों खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया. इनके विरुद्ध हैदरनगर थाने में जेई सुभाष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी. इनके नाम चुन्नु सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, उपेन्द्र मेहता, एकराम अंसरी, बनारसी यादव और भोला सिंह हैं. इसमें उपेन्द्र मेहता व बनारसी यादव पर बिना कनेक्शन लिये आटा चक्की चलाने पर 40-40 हजार का जुर्माना लगा है. भोला सिंह पर खेत में पंप से सिंचाई करने के आरोप पर 25 हजार का जुर्माना लगा है. जबकि अन्य लोगों पर घर व दुकान में अवैध तरीके से बिजली जलाने पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. छापेमारी टीम में सुभाष कुमार, जेई प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मंटू कुमार मेहता, मनोज कुमार व कन्हैया शामिल थे. इसे भी पढ़ें- हीरो">https://lagatar.in/income-tax-raid-on-hero-motocorp-chairman-pawan-munjal-accused-of-showing-bogus-expenses/">हीरो

मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, बोगस खर्च दिखाने का आरोप     
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही