Search

 
 
 

महाशिवरात्रि को लेकर हैदरनगर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च समेत पलामू की तीन खबरें

 
Hussainabad (Palamu) : महाशिवरात्रि में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर हैदरनगर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन कर रहे थे. मार्च थाना परिसर से प्रारंभ हुआ, जो भाई बिगहा रेलवे गुमटी चौक बाजार मस्जिद रोड होते शिवालय तक पहुंचा. पुनः शिवालय से मुख्य बाजार होते थाना परिसर में संपन्न हो गया. एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि महाशिवरात्रि व होली को लेकर पुलिस इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रख रही है. किसी के द्वारा आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि शिव बारात के जुलूस में भड़काऊ या अश्लील गाने बजाने पर पाबंदी रहेगी. किसी ने ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च में एसआई अफजल अंसारी के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

पलामू : दारोगा ने अनोखे तरीके से ग्रामीणों को चुनाव को लेकर किया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बूथों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को मनातू थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुरगुजा, सेमराहा और बहेरा टांड टोला आदि का दौरा थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने किया. थाना प्रभारी ने सभी गांवों में बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा के अलावा बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और इलाके के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मुसीबत की स्थिति में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया. पुलिस ने पोस्ता, अफीम आदि जैसे खेती को न करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती करना कानूनन अपराध है. ऐसी खेती से पर्यावरण में हो रहे दुष्परिणामों के बारे में भी लोगों बताया गया. साथ ही थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पलामू पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है. पुलिस ने लोगों से चुनाव के दौरान भारी संख्या में मतदान करने की अपील भी की. प्रभारी ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए जनता के साथ मिलकर पुलिस और आम जनता के बीच आपसी सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया. साथ ही ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकगीत भी गाया. गांव के बच्चों के बीच बिस्किट और टॉफी का वितरण भी किया. बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

पत्रकार को भ्राता शोक

हुसैनाबाद/पलामू : हुसैनाबाद से निकलने वाली पत्रिका अरण्यवाणी एवं दैनिक बदलता झारखंड के संपादक विनोद सागर के 45 वर्षीय मंझले भाई मोहन प्रजापति का गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे निधन हो गया. वह 06 मार्च 2024 दिन बुधवार की दोपहर मिट्टी के बर्तन उतारने के क्रम में पीछे की ओर गिर गये थे. जिससे उन्हें माथे के पिछले सिरे में गहरी चोटें आईं और कुछ समय के बाद उनका शरीर ठंडा पड़ने लगा था. उन्हें तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया. वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें गुरुवार सुबह रिम्स रेफ़र किया गया था. ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनका निधन हो गया. वह अपने पीछे पिता अयोध्या प्रजापति, माता जीरा देवी समेत धर्मपत्नी वीणा देवी, चार भाई, तीन बहन एवं चार पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये. विभिन्न राजनीति, गैर राजनीतिक संगठन के लोगों साहित्य से जुड़े लेखकों, पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया व आत्मा की शांति की कामना की है. इसे भी पढ़ें : लोबिन">https://lagatar.in/lobins-unjust-journey-jmm-workers-clash-with-each-other-section-144-imposed-in-bhognadih/">लोबिन

की अन्याय यात्राः आपस में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता, भोगनाडीह में धारा 144
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही