Search

 
 
 

हैदरनगर : स्कूली बच्चों का ग्रामीण बैंक में जुट रहा है हुजूम, बैंककर्मी परेशान

 
Haidernagar (Palamu) : हैदरनगर मुख्य बाजार स्थित झारखंड वनांचल बैंक की शाखा में सुबह होते ही स्कूली बच्चे अपने खाते में आये पैसे की निकासी के लिए अभिभावक के साथ भीड़ लगाते दिखायी पड़ते हैं. जिससे बैंक कर्मी की परेशानी काफी बढ़ गई है. इस संबंध में ग्रामीण बैंक के प्रभारी प्रबंधक ललन मांझी ने कहा कि विद्यालय के सभी बच्चे व उनके अभिभावक अफवाह के शिकार हो गये हैं. किसी ने बच्चे व अभिभावक से यह कह डाला कि पैसा की निकासी अविलंब कर लें, अन्यथा खाते से पैसा वापस हो जायेगा. उन्होंने कहा कि आज एक पखवारा से हम सभी बैंककर्मी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि हमारे ब्रांच में भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी के साथ साथ बैंक में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए किसी भी तरह प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को पैसा का भुगतान किया जा रहा है.

उच्चाधिकारियों को सूचित कर सुरक्षा की मांग की जायेगी

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से हम सभी बैंक कर्मियों को भी बचना है व दूसरों को भी बचाना है. किंतु बच्चे व अभिभावक इसे मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए उच्चाधिकारियों को सूचित कर सुरक्षा की मांग की जायेगी. इधर, कई अभिभावकों ने कहा कि कड़ाके की ठंड, पानी की बूंदा-बांदी के बीच हम बच्चे के साथ बैंक पहुंचे हैं. किंतु अधिक भीड़ होने के कारण पैसे की निकासी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें – जेपीएससी">https://lagatar.in/jpsc-candidates-will-now-take-their-movement-from-road-to-court/">जेपीएससी

अभ्यर्थी अब अपने आंदोलन को सड़क से कोर्ट तक ले जाएंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही