Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को धनबाद जिला सहित संताल के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज के साथ राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है. विभाग के अनुसार इसके पूर्व 26 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
धनबाद में 27 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी
Last Updated: Apr 25, 2023 12:00 AM (IST)