Search

 
 
 

हज कमिटी ने की विभागों के साथ बैठक, 9 मई को करेगी एयरपोर्ट का निरीक्षण

 
Ranchi : झारखंड से हज के लिए जाने वाले हाजियों को सुविधा और व्यवस्था के मद्देनजर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, हज कमिटी के सदस्य सह राज्य के मंत्री आलमगीर आलम और हज कमिटी के अध्यक्ष सह विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक की . मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि मंगलवार को हज कमिटी इन विभागों के अधिकारियों के साथ हज हाउस से लेकर एयरपोर्ट का मुआयना करेगी. वहां पर लोगों के रुकने, उनके एयरपोर्ट तक पहुंचने की व्यवस्था का निरीक्षण करेगी. साथ ही हज हाउस के इंतजाम के अलावा एयरपोर्ट में वजूखाना, नमाज पढ़ने की जगह, हाजियों के बैठने की व्यवस्था और शौचालय का जायजा लेगी और जरूरत के हिसाब से निर्देश देगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हाजियों की सुविधा और उनकी सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

राज्य से करीब 2800 हाजी होंगे - इरफान

हज कमिटी के अध्यक्ष सह विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य से करीब 2800 हाजी होंगे, जिनमें 500 हाजी कोलकाता से उडान भरेंगे. कोविड के बाद पहली बार हज का आयोजन हो रहा है और लोग इसको लेकर उत्साहित हैं .लेकिन अभी एक समस्या गो एयर में हड़ताल को लेकर है. हमने गो एयर की फ्लाईट के लिए पैसा भी एडवांस दे दिया था. हाजियों को इसी फ्लाईट से उड़ान भरना है, लेकिन अभी तक इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई है. इस बारे में हमने केंद्रीय हज कमिटी और नागर विमानन मंत्री से भी बात की है और उन्हें पत्र दिया है. उम्मीद करते हैं कि इस पर विभाग जल्दी कोई समाधान निकालेगा, जिससे की संशय की स्थिती दूर हो.

हमारी सरकार हाजियों की दुआ लेगी

डॉ अंसारी ने कहा कि हमारी सरकार हाजियों की दुआ लेगी. रघुवर दास की सरकार ने हाजियों की दुआ नहीं ली. इसलिए चली गयी. लेकिन हमारी सरकार दुआ लेगी और 25 साल चलेगी. बैठक में हज कमिटी के सदस्य, एसपी, ग्रामीण एसपी, विशेष शाखा, कस्टम विभाग, इमीग्रेशन विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, सीआईएसएफ, बिजली विभाग और नगर निगम के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/three-jharkhand-players-in-indian-womens-hockey-team-for-australia-tour/">ऑस्ट्रेलिया

दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही