Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाजीपुर अपराध का युनिवर्सिटी बन गया हैः सांसद पप्पू यादव

Vaishali: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार में हर घटना पर नजर रखते हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं. इसी क्रम में सांसद जिला मुख्यालय हाजीपुर के दिग्घी पहुंचे. वहां उन्होंने पिछले दिनों हुए वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिले. उसके बाद दिग्घी में मृतक शिवानंद यादव से भी मिले. उन्होंने परिजन को ढाढ़स बंधाया. कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं. इस दौरान पप्पू यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने तेजस्वी यादव के बिहार में अपराध बढ़ने को लेकर लगातार किए जा रहे ट्विट पर हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा कि राघोपुर के जो विधायक हैं, विपक्ष के नेता हैं, उनके 10 एमएलए हैं. वो यादव की ठेकेदारी करते हैं. तो बचाइए ना पीड़ित परिवार को और ना हिम्मत हो तो छोड़ दीजिए ठेकेदारी. पप्पू यादव ने कहा कि एसपी और डीएसपी घटना के पीछे के मामले को बदल दे रहे हैं और आप केवल ट्विट कर रहे हैं. आप क्या केवल ट्विट करिएगा, ट्विट से किसी की जिंदगी बदल जाएगी.
सांसद ने तेजस्वी से कहा कि मैं आग्रह कर रहा हूं कि हाजीपुर को अपराधमुक्त करिए. कभी भी हाजीपुर में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है. सारा माफिया, सारा सोना माफिया सब हाजीपुर में हैं. हाजीपुर अपराध के चंगुल में है. हाजीपुर अपराध का युनिवर्सिटी बन गया है. हाजीपुर में पुलिस के संरक्षण में अपराधी काम कर रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि हाजीपुर अपराधियों की फैक्ट्री बन गई है. जिसे स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है. तभी यहां हत्या हो रही है. पुलिस निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज रही है. यह है बिहार के लॉ एंड ऑर्डर का नया मॉडलय हम जानना चाहते हैं कि हाजीपुर अपराध मुक्त कब होगा. मुझे समझ में नहीं आता? लोग राजनीति करने के लिए आते हैं. पुलिस अपराधियों को दामाद की तरह बचाती है. नेता जात की ठेकेदारी करते हैं. नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है. यह ठीक नहीं हैं. इस पर सोचना चाहिए.
इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-module-case-forensic-investigation-of-digital-evidence-recovered-from-the-suspected-terrorist-is-being-done/">अलकायदा

मॉड्यूल मामला : संदिग्ध आतंकी के पास से बरामद डिजिटल एविडेंस की हो रही फॉरेंसिक जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही