Search

 
 
 

हाजीपुर पुलिस ने NH पर 400 कार्टून शराब की जब्त, दो गिरफ्तार

 

शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपये

Vaishali: बिहार में शराब बंदी के बावजूद इसकी तस्करी हो रही है. हालांकि इसमें गिरफ्तारी भी हो रही है. मामला हाजीपुर का है. बताया जाता है कि गंगाब्रिज पुलिस ने एनएच-19 से शराब की एक बड़ी खेप बरामद की. एनएच स्थित टोल प्लाजा के पास से एक मिनी कंटेनर में पुलिस ने लगभग 400 कार्टून शराब बरामद की. साथ ही कंटेनर के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार किया.

कंटेनर में था शराब

इस मामले में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप पटना की तरफ से हाजीपुर आयी है. पुलिस ने तत्काल पदाधिकारियों की एक टीम बनाई और छापेमारी की. वहां पुलिस को यूपी नंबर का एक मिनी कंटेनर मिला. इसमें चालक और खलासी दोनों मौजूद थे.

दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं

कहा कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब का कार्टून मिला. पुलिस सभी को लेकर थाने आई. जब गिनती की गयी तो शराब के 400 कार्टून निकले. दोनों आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ की गई. गिरफ्तार चालक की पहचान रौशन लाल और खलासी की कमल के रूप में हुई. दोनों उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के निवासी हैं. शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस यह पता कर रही है कि हाजीपुर में शराब कहां ले जाया जा रहा था.

[wpse_comments_template]

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही