Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाजीपुर: तालाब से निकल रही शराब की बोतलें, पुलिस ने किया जब्त

Hajipur: बिहार के हाजीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तालाब से शराब की बोतलें बरामद की है. गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरपुर गांव के तालाब से शराब की बोतलों को बरामद किया है. फिलहाल बोतलों को जब्त कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि होली के मौके पर शराब आपूर्ति के लिए हरपुर गांव स्थित एक तालाब में शराब की बोतलें रखी गई हैं. इसी आधार पर तालाब की तलाशी ली गई, जहां बोरी में रखी शराब की बोतलें बरामद की गईं. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तालाब से करीब 17 कार्टन शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. बरामद सभी बोतलेंं हरियाणा निर्मित है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ेंलातेहार">https://lagatar.in/latehar-pran-pratishtha-gyan-mahayagya-will-start-on-may-6-will-end-on-may-14/">लातेहार

: 6 मई को होगा प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, 14 मई को समापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही