Search

 
 
 

हाजीपुर : लुटेरों ने जमीन के नीचे छिपाये थे करोड़ों के गहने

 
Hajipur  : पुलिस ने हाजीपुर में ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट का खुलासा कर दिया है. लूट की वारदात जितनी हैरान करने वाली थी, उतने ही शातिर तरीके से माल को भी छिपाया गया था. लुटेरों ने ज्वेलरी को लूट के बाद जमीन में दबा दिया और उसके ऊपर से कंक्रीट डाल दिया था. जमीन खोदकर पुलिस ने लूट के माल को बरामद किया है.

ज्वेलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाया था

दरअसल, बीते 23 अक्टूबर को हाजीपुर की एक ज्वेलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाया था और वहां से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ली थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इस लूटपाट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये इन लुटेरों पर बिहार के कई जिलों में पहले से ही दर्जनों मामले दर्ज थे. इन शातिर लुटेरों ने पुलिस की नजरों से बचाकर करोड़ों की ज्वेलरी को जमीन में दबा दिया था और ऊपर से कंक्रीट डाल दिया, ताकि इनका पता न चल सके. हालांकि लुटेरों की चालाकी काम नहीं आयी और पुलिस ने जमीन खोदकर इन्हें बरामद कर लिया है. पुलिस को अपराधियों के पास से तीन किलो से ज्यादा के सोने-चांदी मिला है.

4 फीट गहराई में छुपाकर रखा था 

वहीं, इस पूरे मामले पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 400 ग्राम सोना और करीब 2 किलो 800 ग्राम चांदी की ज्वेलरी बरामद की गयी है. इसे जमीन के नीचे लगभग 4 फीट गहराई में छुपाकर रखा गया था. इसके ऊपर से कंक्रीट डाल दिया गया था. कुछ जेवरात अपराधियों के पास से मिले थे.

पौधे के नीचे से सोने की बरामदगी हुई थी

इससे पहले मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस के भगवानपुर स्थित कार्यालय से लगभग 32 किलो सोना लूटा गया था. जिसमें समस्तीपुर और हाजीपुर के गैंग का खुलासा हुआ था. इस मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर में केले के पौधे के नीचे जमीन से कई किलो सोने की बरामदगी हुई थी. वहीं हाजीपुर में चापाकल के पास जमीन के अंदर से लूट का सोना बरामद किया गया था. इसे भी पढ़ें – शेखपुरा">https://lagatar.in/coming-from-the-wrong-direction-the-truck-crushed-six-people-in-the-auto/">शेखपुरा

: गलत दिशा से आकर ट्रक ने ऑटो में सवार छह लोगों को कुचल डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही