Search

 
 
 

हल्द्वानी शुद्धिकरण : राहुल गांधी के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाये

National News : राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया. राहुल जी के खिलाफ FIR को मुद्दा बनाना छोड़िए. जिस व्यक्ति के ख़िलाफ भाजपा ने देश भर में 40-50 केस करा दिए हैं, उनके ख़िलाफ़ एक और FIR हो भी गयी तो कौनसा आसमान सर पर टूट पड़ा? पवन खेड़ा ने लिखा,असली मुद्दा राहुल गांधी  के ख़िलाफ़  FIR नहीं, असली मुद्दा शुद्धिकरण का है.
 
शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR

National News : हल्द्वानी(उत्तराखंड) में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की रैली वाली जगह का शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है.   आज सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा पर  हमलावर होते हुए पूछा,  धामी सरकार शुद्धिकरण के खिलाफ मामला दर्ज क्यों नहीं कर रही है, कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों से इस मामले में मुंहतोड़ जवाब देगी

 


मामला यह है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में  आठ अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा थी. सभा के तीन दिन बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने वहां कथित तौर पर शुद्धिकरण यज्ञ किया था.  हल्द्वानी पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी अमित कुमार (वाल्मीकि समुदाय) की शिकायत पर कोतवाली थाना में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. वह श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से भी जुड़े हुए हैं.  

 

 
राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया. राहुल जी के खिलाफ FIR को मुद्दा बनाना छोड़िए. जिस व्यक्ति के ख़िलाफ भाजपा ने देश भर में 40-50 केस करा दिए हैं, उनके ख़िलाफ़ एक और FIR हो भी गयी तो कौनसा आसमान सर पर टूट पड़ा? पवन खेड़ा ने लिखा,असली मुद्दा राहुल गांधी  के ख़िलाफ़  FIR नहीं, असली मुद्दा शुद्धिकरण का है.
 

पवन खेड़ा ने भाजपा और उत्तराखंड की धामी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, उन लोगों की नीयत देखिए. जिस व्यक्ति(राहुल गांधी) ने शुद्धिकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई, उसी के खिलाफ तुरंत FIR कर दी गयी, लेकिन जिन लोगों ने शुद्धिकरण किया और करवाया, उनके ख़िलाफ़ अब तक एक FIR भी नहीं की गयी. पवन खेड़ा ने कहा कि खड़गे जी ने संसद में कहा  है कि शुद्धिकरण हुआ है. यह उत्तराखंड सरकार की जिम्मेदारी है कि वह FIR करे.  


पवन खेड़ा ने कहा कि  धामी सरकार  को FIR दर्ज करने से इतना डर क्यों?  उनकी दलित गरिमा और न्याय सुनिश्चित करने की कोई मंशा ही नहीं है.  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने भी धामी सरकार को घेरते हुए कहा,  मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण रस्म निभाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उनकी जातिवादी हरकत के खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी. पूछा कि क्या यही भाजपा सरकार का न्याय है?
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही