Search

 
 
 

आंधी-पानी व वज्रपात के कारण दो घंटे के लिए आधी रांची में ब्लैक आउट

 
  • कोकर इलाके में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप
Ranchi : मौसम बदलने, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने व वज्रपात के कारण गुरुवार की शाम आधी रांची की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. सबसे ज्यादा प्रभावित वाला इलाका कोकर डिवीजन रहा. यहां नामकुम ग्रिड से कोकर सब स्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन तेज हवा व वज्रपात के कारण टूट कर गिर गई. जिसके कारण कोकर इलाके में करीब पांच घंटे से ज्यादा के लिए बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. पूरा कोकर शाम तीन बजे से देर शाम तक अंधेरे में रहा. बिजली नहीं होने से लालपुर, शांति नगर, पीएनटी कॉलोनी, वर्द्धमान कंपाउंड, नगड़ा टोली, बैंक कॉलोनी, सरना टोली, महावीर नगर, सुभाष नगर, तिरिल रोड, लालपुर पीस रोड, आदर्श नगर, सुंदर विहार सहित दर्जनों मोहल्ले पूरी तरह प्रभावित रहे.

तीन घंटे तक मेन रोड इलाके में बिजली ठप रही

इधर, हरमू स्थित चेतन टोली में वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया. इसे शुक्रवार को बदला जाएगा. जिसके कारण न्यू चेतन नगर पूरी रात अंधेरे में रहा. सामलौंग रियाडा भवन के समीप पेड़ गिर गया. जिसके कारण बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गए. इसके कारण इंडस्ट्रियल एरिया भी घंटों प्रभावित रहा. सुजाता चौक समीप पेड़ की डाल बिजली तार व ट्रांसफार्मर पर गिर गयी. इसके कारण तीन घंटे तक मेन रोड इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही. कई इलाके में बारिश के दौरान आधी रात की बिजली आपूर्ति सुरक्षात्मक कारणों से बंद कर दी गई थी. बारिश उपरांत जब बिजली बहाल की गई. देर शाम तक मरम्मत कर एक-एक कर सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई. तब तक बड़ी आबादी अंधेरे में रही.
इसे भी पढ़ें –चैंबर">https://lagatar.in/chamber-president-kishore-mantri-had-a-courtesy-meeting-with-the-governor/">चैंबर

अध्यक्ष किशोर मंत्री ने की राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही