Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद आईटीआई में खुला हाेंडा स्किल एनहैंसमेंट सेंटर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Dhanbad : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाग, धनबाद के प्रांगण में 3 मार्च को होंडा स्किल एनहैंसमेंट सेंटर का शुभारंभ हुआ. सेंटर का उद्घाटन होंडा मोटर्स एंड स्कूटर इंडिया के महाप्रबंधक भीमराव शिन्दे व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के व्ययन पदाधिकारी आनंद कुमार ने किया. शिन्दे ने कहा कि आईटीआई, धनबाद में खुला यह सेंटर स्किल गैप कम करने और युवाओं के कौशल विकास में सहायक होगा. इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार मिल सकेगा. व्ययन पदाधिकारी आनंद कुमार ने आईटीआई धनबाद और होंडा मोटर्स के बीच हुए एमओयू के बारे में जानकारी दी. कहा कि युवा सेंटर पर आकर प्रशिषण का लाभ ले सकते हैं. मौके पर होंडा मोटर्स से नवीन सत्रवाल, रोहित अग्रवाल, राकेश कुमार, सौरभ कुमार, तरुण कुमार, प्रदीप कुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-sins-of-life-are-destroyed-only-by-doing-pilgrimage-surendra-haridas/">धनबाद

: तीर्थ यात्रा करने मात्र से नष्ट होते हैं जीवन के पाप- सुरेन्द्र हरिदास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही