Search

 
 
 

साइबर ठगों की करतूत, लोहरदगा डीसी के नाम से बनायी फेक आईडी, लोगों को कर रहे मैसेज

 
Lohardaga: डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्‍ण के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाया गया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है. जिला प्रशासन ने जिलेवासियों को जानकारी दी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिले के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के नाम से फेक आईडी बनायी गयी है. इसे पढ़ें-JDU">https://lagatar.in/top-leaders-of-jdu-filled-the-youth-with-enthusiasm-said-this-time-the-wave-of-1977-will-be-seen/">JDU

के शीर्ष नेताओं ने भरा युवाओं में जोश, कहा- अबकी बार दिखेगी 1977 वाली लहर
मोबाइल नंबर 9187645 90919 से फेक आईडी बनायी गयी है. इसमें उपायुक्त की तस्वीर भी लगायी गयी है. इसका उपयोग कर लोगों को मैसेज किया जा रहा है. प्रशासन के मुताबिक, यह बिल्कुल फेक और फ्रॉड वाट्सएप्प आईडी है. जिला प्रशासन ने सलाह दी है कि कोई भी व्यक्ति इस मोबाइल नंबर द्वारा किये गए मैसेज का कोई उत्तर नहीं दें. इस मोबाइल नंबर से आ रहे मैसेज को पूरी तरह नजरअंदाज करें. इसे भी पढ़ें-दरोगा">https://lagatar.in/inspector-sandhya-topno-murder-case-the-smuggler-said-crush-what-you-see/">दरोगा

संध्या टोपनो हत्या मामला: तस्कर ने कहा- “जो दिखे उसे कुचल दो”
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही