Search

 
 
 

हैंडओवर हुआ नहीं...जर्जर होने लगा रांची सदर अस्पताल परिसर में बना डॉक्टर्स हॉस्टल

 
Ranchi: जनता के टैक्स के पैसे से विकास के काम किए जाते हैं. गाढ़ी कमाई से टैक्स भरने वाले जनता के पैसों की बर्बादी कैसे होती है ये नजारा देखना हो तो सदर अस्पताल चले आइए. जी हां, पिछले 15 सालों से सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टर्स हॉस्टल का निर्माण कार्य ही चल रहा है. शुभम संदेश संवाददाता ने जब डॉक्टर्स हॉस्टल की पड़ाताल की तब चौंका देने वाली तस्वीरें सामने आयीं. बता दें कि 7 मंजिला डॉक्टर्स हॉस्टल का भवन हैंडओवर होने से पहले ही जर्जर हो गया है. दीवारों में सीपेज और दरारें हैं. गंदगी का अंबार ऐसा की बरसात के मौसम में पनपने वाले मच्छर की लिए इससे अच्छा ठिकाना दूसरा हो ही नहीं सकता. भवन निर्माण कार्य 2008 में शुरू हुआ. सदर अस्पताल के नए भवन को बनाने वाली कंपनी विजेता कंस्ट्रक्शन के द्वारा ही डॉक्टर्स हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन 15 सालों में इस भवन का वनवास खत्म नहीं हो सका है. [caption id="attachment_767927" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/333-2.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> जर्जर हॉस्टल भवन की तस्वीर[/caption]

भवन का निर्माण करने वाले मजदूरों का बन गया है बसेरा

फिलहाल डॉक्टर्स हॉस्टल के निर्माण कार्य में लगे मजदूर यहां रहते हैं. परिसर के निचले तल्ले पर जल जमाव है. पूछने पर एक व्यक्ति कहता है कि उपर टंकी लगी हुई है. ओवर फ्लो होने पर सारा पानी यहीं आ कर जमा हो जाता है. पानी की निकासी की जगह नहीं है. कमरे में पहुंचने के लिए लकड़ी का पटरा रख कर लोग आना-जाना करते हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही