Search

 
 
 

जामताड़ा में घर में मिला व्यक्ति का फंदे से लटकता शव, पुलिस जांच में जुटी

 

मृतक ऑटो चालक था

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल गांव में एक व्यक्ति का घर में लटकता शव मिला. इसके पीछे पैसे और रोजगार की कमी बतायी जा रही है. परिजनों ने कहा कि मृतक उत्तम सिंह लगभग 3 महीने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. रोजगार नहीं रहने के कारण उसकी स्थिति काफी दयनीय हो गयी थी. वह ऑटो चला कर अपना घर चला रहा था.  लॉकडाउन के कारण ऑटो भी नहीं चल रहा था. इस वजह से परिवार के लिए खर्च जुटाना काफी मुश्किल हो रहा था.

इसे भी पढ़ें-  ममता">https://lagatar.in/mamta-appointed-alpan-bandopadhyay-as-chief-advisor-dwivedi-becomes-new-cs/78610/">ममता

ने अल्पन बंदोपाध्याय को बनाया मुख्य सलाहकार, द्विवेदी बने नये सीएस      

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया जाता है कि उसने किस्त पर ऑटो ले रखा था. वह किस्त भी नहीं दे पा रहा था. पैसे की कमी की वजह से पत्नी और दो बच्चों को ससुराल में छोड़ रखा था. रविवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की तोड़ दिया. अंदर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. परिजनों ने जल्द ही इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना से गांव में मातम पसरा है. सभी इस घटना से हैरान हैं.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-teachers-are-in-a-state-of-disarray-contracted-teachers-did-not-get-salary-for-two-and-a-half-years-guest-teachers-of-second-shift/78510/">रांची

यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का हाल बेहाल, अनुबंधित शिक्षकों को सवा साल तो द्वितीय पाली के अतिथि शिक्षकों को दो साल से नहीं मिला वेतन      

 [wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही