Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी सीएफआरआई में हुई अंतर सदनीय वॉलीबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता

 

बालिका वर्ग में हंसराज सदन व  बालक में श्रद्धानंद सदन अव्वल, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

Jorapokhar: डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई, डिगवाडीह में पाठ्यचर्या गतिविधि के अंतर्गत तृतीय अंतर सदनीय वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल  प्रतियोगिता हुई. विद्यालय की नयी प्रतिभाओं को नयी उड़ान देने की मनसा से 27 अगस्त रविवार तक बालिकाओं के लिए तृतीय अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत हंसराज सदन ने श्रद्धानंद सदन को 25-12 ,25-10 से हराकर जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर श्रद्धानंद सदन व तीसरे स्थान पर बिरजानंद सदन रहा. दूसरी ओर हैंडबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में श्रद्धानंद सदन ने हंसराज सदन को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. हंसराज सदन दूसरे और दयानंद सदन तीसरे स्थान पर रहा. बच्चों के खेल के प्रति रुचि तथा उनकी प्रतिभाओं को देखते हुए स्कूल की प्राचार्य श्रीमती महुआ सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों में रचनात्मक व भावनात्मक विकास होता है. शरीर में नई स्फूर्ति आती है तथा ये प्रतियोगिताएं मनुष्य के जीवन का हिस्सा हैं,जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. उन्हें तनाव मुक्त भी रखती हैं. रेफरी संतोष कुमार सिंह, स्कोरर एडी प्रसाद व टाइम कीपर की भूमिका में सोहेल चौधरी थे. मौके पर दयानंद सदन के मास्टर दिलीप कुमार गुप्ता ,हंसराज सदन के मास्टर अमोद कुमार झा, श्रद्धानंद सदन के मास्टर रवीशचंद्रा, बिरजानंद सदन के मास्टर आदि सत्य प्रकाश व विद्यालय के सह पाठ्यचर्या गतिविधि प्रभारी मौसमी बनर्जी भी मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही