Search

 
 
 

संभल में मिला 46 साल से बंद पड़ा प्राचीन शिव मंदिर, एक कुआं भी मिला...

 
UttarPradesh :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दीपा सराय में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के दौरान एक प्राचीन हनुमान-शिव मंदिर मिला है. जो पिछले 46 साल से बंद पड़ा था. पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर को फिर से खोल दिया है. मंदिर के दरवाजे खुलते ही परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के नारे से गुंजायमान हो गया. प्रशासन द्वारा मंदिर की साफ-सफाई की जा रही है. वहीं प्राचीन मंदिर के पास रैंप को नष्ट किया गया तो वहां एक कुआं मिला है. इसकी जानकारी संभल के डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने दी. बता दें कि प्राचीन शिव मंदिर वहीं मिला है, जहां पर 24 नवंबर को हिंसा हुई थी. https://twitter.com/ANI/status/1867838353430982971

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान मिला मंदिर

संभल के डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि संभल जिले के दीपा सराय इलाके में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था तो हमें एक मंदिर मिला, जिस पर अतिक्रमण किया गया था. मंदिर के पास एक रैंप बनाया गया था. जब हमने रैंप उठाया तो हमें एक कुआं मिला. बताया कि जिस इलाके में मंदिर मिला है, वहां मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं. कहा कि मंदिर की साफ-सफाई की जा रही है. इसके बाद जिनका मंदिर है, उन लोगों को सौंप दिया जायेगा. उन्होंने मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. कहा कि एएसआई को कार्बन डेटिंग के जरिए पता लगाना चाहिए कि मंदिर कितना प्राचीन है. https://twitter.com/ANI/status/1867829010631401960

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही