Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हनुमान जयंती : कलश यात्रा में गूंजा- राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आस्था का रंग जब महिलाओं में आकार लेता है, तो छटा देखते ही बनती है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संकट मोचक कहे गए श्री हनुमान की जयंती पर रांची में शनिवार को ऐसा ही दृश्य जीवंत हुआ. फिजा में गूंज रहा था- राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की.

भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई

दरअसल बाबा भोलेनाथ श्री श्री 108 श्री बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज मधेसिया वैश्य समाज एवं बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. शनिवार को विद्यानगर स्थित मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. इसमें अपने माथे पर कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं. जयकारों के साथ कलश यात्रा हरमू क्षेत्र के कई इलाकों में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर  पहुंची. जहां पर सभी कलशों को स्थापित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/kki1.jpg"

alt="" width="1599" height="720" />

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक महेंद्र साव, मुनिकांत झा, पार्षद विनोद सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, संतोष सिंह, शेखर प्रसाद, पार्वती देवी, उमा देवी, कौशल्या देवी सहित कई लोग शामिल हुए.

रविवार को वेदी पूजन

तीन दिन तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रविवार को सुबह वेदी पूजन होगा. सोमवार 18 अप्रैल को स्थापना दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक होगा. हवन के बाद महा भंडारा होगा. जबकि रात्रि में जागरण का कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें – दो">https://lagatar.in/jharkhand-state-minorities-commission-waiting-for-reorganization-for-two-years-800-cases-pending/">दो

साल से पुनर्गठन के इंतजार में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, पेंडिंग हैं 800 मामले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही