Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मातम में बदली होली की खुशियां, डोभा में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत

परिवार पर टूटा दु:ख का पहाड़, मदनपुर गांव में पसरा सन्नाटा अवैध रूप से एक लाभुक ने खोद रखा था डोभा : मुखिया Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक प्रखंड स्थित अलौंजा खुर्द पंचायत के मदनपुर गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं. सोमवार को यहां दो मासूम भाई-बहन की मौत से माहौल गमगीन हो गया. गांव की सुमन कुमारी (12 वर्ष) और उसका सहोदर भाई सौरभ कुमार (6 वर्ष) की मौत डोभा में डूबने से हो गई. दोनों बच्चों के पिता मनोज कुमार यादव पूरे परिवार के साथ जार-जार रो रहे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और मुखिया सकेन्द्र प्रसाद मेहता घटनास्थल पर पहुंचे. आधे घंटे की मशक्कत के बाद भाई-बहन को डोभा से निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : राजीव">https://lagatar.in/rajeev-episode-raghuvar-said-if-he-is-not-able-handle-hemant-should-hand-over-throne-guruji-brother-or-sister-in-law/">राजीव

प्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत
[caption id="attachment_573980" align="alignnone" width="651"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/brother-sister_304-e1678109573334.jpg"

alt="सुमन कुमारी (12 वर्ष) और उसका सहोदर भाई सौरभ कुमार (6 वर्ष)" width="651" height="435" /> सुमन कुमारी (12 वर्ष) और उसका सहोदर भाई सौरभ कुमार (6 वर्ष)[/caption] घटना के बाबत मुखिया सकेन्द्र प्रसाद मेहता ने बताया कि सुमन और सौरभ मवेशी चराने के लिए मदनपुर नदी किनारे गए थे. इसी बीच बहन पेड़ की छांव में बैठ गई. सौरभ बगल के डोभा में नहाने चला गया. अचानक सौरव गहरे पानी में चला गया और चिल्लाने लगा. उसे बचाने के लिए सुमन डोभा में कूद गई. उसके बाद दोनों भाई-बहन गहरे पानी में चले गए. वहां डूबने से दोनों की मौत हो गई. मुखिया ने बताया कि यह डोभा मांगुरा गांव के लाभुक का है और वह बिना ऑनलाइन किए हुए डोभा की खुदाई कराई थी. मृतक बच्चों के पिता निर्धन गरीब परिवार से हैं. किसी प्रकार मजदूरी कर परिवार की गाड़ी खींचते हैं. उनके दोनों बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. जानकारी मिलने पर इचाक पुलिस की टीम ने मदनपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें :  उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-vijay-alias-usman-chowdhary-was-killed-in-a-police-encounter-the-first-shot-was-fired-at-pal/">उमेश

पाल हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, पाल पर चलायी थी पहली गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही