Suresh Pandey Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र स्थित शिलाडीह के एक परिवार में छह साल बाद खुशियां लौटी हैं. इससे होली का त्योहार इस परिवार के लिए और भी रंगीन हो गया. छह साल तक इस परिवार में कोई पर्व-त्योहार नहीं मनाया जा रहा था. दरअसल घर के मुखिया राजेश गिरि (45 वर्ष) पिता : स्व. सरयू गिरि छह साल पहले अचानक लापता हो गए थे. सोमवार की दोपहर अचानक वह शिलाडीह स्थित अपने घर पहुंच गए. उन्हें परिवार ने देखा, तो सहज ही सबकी आंखें छलक उठीं. परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. हर ग्रामीण इस पल का गवाह बनना चाह रहा था. राजेश गिरि की चार बेटियां व एक बेटा है. उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके लातेहार के चंदवा स्थित लोहरसी में रहती हैं. इसे भी पढ़ें :80">https://lagatar.in/a-cyber-criminal-arrested-in-80-thousand-fraud-case/">80
हजार ठगी मामले में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmm-2-2.jpg"
alt="" width="600" height="360" />
में कई जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त [wpse_comments_template]
हजार ठगी मामले में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
alt="" width="600" height="360" />
घरेलू विवाद में छोड़ दिया था घर, बयां की आपबीती
राजेश गिरि से पूछने पर बताया कि उनकी पत्नी वीणा देवी, साढू कुलदीप भारती व साला पिंटू गिरि ने उसके साथ लोहरसी स्थित ससुराल में मारपीट की गई. इस कारण वह गुस्से से भाग गए और दिहाड़ी मजदूर के रूप में शहरों में काम करते थे. लॉकडाउन के दौरान बोकारो स्थित बस स्टैंड नया मोड़ के एक होटल में मजदूर का काम कर रहे थे. उनकी पत्नी वीणा देवी ने जिस शिलाडीह निवासी बास्के कुमार गिरि पिता : बद्री गिरि पर मारपीट और उन्हें गायब करने का आरोप लगाया था, वह पूरी तरह गलत था. राजेश के घर पहुंचने पर जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय ने उन्हें उनके भाई विनोद गिरि और तुलसी गिरि के घर में रहने के लिए कहा. मौके पर बद्री गिरि, एतवारी मंडल, महेश मंडल, अरुण पांडेय, रामा पांडेय, दिनेश्वर मंडल, मनोज यादव, रामवृक्ष गिरि के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/raids-at-many-places-in-hazaribagh-huge-amount-of-illegal-liquor-seized/">हजारीबागमें कई जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment