Rajnish Prasad Ranchi : अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में भी हैप्पी बर्थ डे की आवाज गूंजेगी. क्योंकि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) सितंबर माह में एक योजना शुरू करने जा रही है. जिसमें सरकारी स्कूल के बच्चों का जन्मदिन नमाकर उन्हें स्पेशल फील करवाया जाएगा. इस योजना में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में आपसी संबंध को बढ़वा दिया जाएगा. इस योजना का नाम प्रोजेक्ट इंपेक्ट रखा गया है. झारखंड में सभी सरकारी स्कूलों को 35 बिंदुओं पर काम करना है. जिसमें से एक बिंदु बच्चों का जन्मदिन मनाना है. बच्चों का स्कूल में जन्मदिन इसलिए मनाना है. ताकि बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि हो सके. इसे लेकर जेसीईआरटी ने निर्देश जारी किया है. इस बारे में रांची जिला के पदाधिकारियों का कहना है कि इस योजना से छात्र-छात्राओं में गुण विकसित होगा. जो उनके भविष्य को संवारने में मददगार होगा. छात्रों में किताबी ज्ञान के साथ अन्य ज्ञान का विकास होना भी जरुरी है. इसे भी पढ़ें - शिक्षकों">https://lagatar.in/two-news-from-latehar-including-training-given-to-teachers-in-mathematics-and-science-lab/">शिक्षकों
को गणित और विज्ञान लैब का दिया गया प्रशिक्षण समेत लातेहार की दो खबरें
ने सांसद रमेश बिधूड़ी को दिया कारण बताओ नोटिस, बसपा सांसद के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी [wpse_comments_template]
को गणित और विज्ञान लैब का दिया गया प्रशिक्षण समेत लातेहार की दो खबरें
इस प्रकार मनाया जाएगा जन्मदिन
प्रार्थना सभा से कक्षा में जाते समय बच्चों का जन्मदिन मनाना है. बच्चों की जन्म तिथि नामांकन पंजी से लेना है. जिस दिन बच्चे का जन्मदिन है, उसे बर्थडे कैप पहना कर और गुलदस्ता देकर मनाना है. फिर उस बच्चे को प्रार्थना में उपस्थित बच्चे विश करेंगे. बच्चों के विश करने से छात्रों में आपसी प्रेम बढ़ेगा. साथ ही बच्चों को इससे खुशी मिलेगी. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjp-gave-show-cause-notice-to-mp-ramesh-bidhuri-he-had-made-objectionable-remarks-against-bsp-mp/">भाजपाने सांसद रमेश बिधूड़ी को दिया कारण बताओ नोटिस, बसपा सांसद के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी [wpse_comments_template]
Leave a Comment