Search

 
 
 

रांची में हर घर नल जल योजना : गर्मी शुरू, हजारों घरों में वाटर कनेक्शन का इंतजार

 
  • कई मुहल्लों में पाइप लाइन तो बिछ गया. जलापूर्ति शुरू नहीं हो पायी है
  • आरएमसी के कई वार्डों में पानी कनेक्शन व मीटर लगाए जा रहे हैं
Tarun Kumar Chaobey Ranchi : गर्मी शुरू होत ही राजधानी में कई वार्डों व मुहल्लों में पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गयी है. हर घर नल जल योजना के तहत हजारों घरों में वाटर कनेक्शन का इंतजार है. कई मुहल्लों में पाइप लाइन तो बिछ गया है, पर जलापूर्ति शुरू नहीं हो पायी है. हालांक लोगों को निर्बाध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम के सभी वार्डों में पानी के कनेक्शन व मीटर लगाए जा रहे हैं. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) हर घर जल योजना के तहत आरएमसी के साथ मिलकर काम कर रही है और शहर के आसपास पानी के कनेक्शन और पानी के मीटर लगा रही है.

23349 घरों में ही पानी कनेक्शन

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल शहर में होल्डिंग टैक्स के अंदर आने वाले सभी घरों में पानी के मीटर लगाए जाएंगे. शहर में कुल 2 लाख 10 हजार घर होल्डिंग टैक्स के अंदर आते हैं, जिसमें 23349 से ज्यादा घरों में ही पानी कनेक्शन लगाये गये हैं.

1 लाख 60,000 हजार घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे- जुडको

इधर, जुडको के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में विभिन्न वार्डों के निवासियों के लगभग 1 लाख 6 हजार पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने थे. विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 34,000 कनेक्शन पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं. जुडको के जनसंपर्क अधिकारी आहुतोष ने कहा, पानी के कनेक्शन और पानी के मीटर लगाने की प्रक्रिया अभी चल रही है. प्रत्येक आवास को पानी के कनेक्शन और वाटर मीटर से जोड़ना है. पहले चरण में कुल 2 लाख 50 हजार कनेक्शन लगाने थे, जिसमें से लगभग 1 लाख 60,000 हजार घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे और बाकी घरों को दूसरे चरण में पानी के कनेक्शन मिलेंगे.

2024 तक पूरा करने का लक्ष्य- उप महापौर

जिन वार्डों में पानी के कनेक्शन और वाटर मीटर की जरूरत है, वहां अब सर्वे किया जा रहा है. आरएमसी के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा, आरएमसी, जेयूआईडीसीओ के समन्वय में यह निर्धारित करने के लिए एक सर्वेक्षण कर रहा है कि किन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और पीने योग्य पानी की आवश्यकता है. सर्वेक्षण के आधार पर पानी के कनेक्शन किये जा रहे है, जिसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उम्मीद की जाती है कि अगले वर्ष तक आरएमसी के सभी वार्डों में पर्याप्त पानी का कनेक्शन होगा.

पाइप लाइन लगाने की प्रक्रिया चल रही- पार्षद विनोद

वहीं वार्ड पार्षद विनोद कुमार सिंह ने कहा, जहां बुनियादी सुविधा नहीं है, वहां पाइप लाइन लगाने की प्रक्रिया चल रही है. हर घर जल योजना के तहत कई लोगों को पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं. स्थानों का निर्धारण कर रहे हैं, जिसके बाद पाइपलाइन बिछायी जाएगी. इसे भी पढ़ें – अडाणी">https://lagatar.in/adani-case-congress-staged-protest-in-front-of-sbi-and-lic-offices/">अडाणी

प्रकरणः कांग्रेस ने एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के समक्ष दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही