Search

 
 
 

हर-हर महादेव सेवा संघ ने चौथे दिन कुष्ठाश्रमों एवं कई मुहल्लों में चलाया कंबल वितरण अभियान

 
[caption id="attachment_208039" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/23kale-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कंबल पाने के बाद अमरप्रीत सिंह काले के साथ हर-हर महादेव का जयकारा लगातीं महिलाएं[/caption] Jamshedpur : हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से गुरुवार चौथे दिन भी कंबल वितरण अभियान चलाया गया. इस मौके पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर-हर महादेव सेवा संघ परिवार अपने सामाजिक दायित्व के तहत प्रत्येक वर्ष कंबल सेवा व अन्य सामाजिक कार्य करता है. उन्होंने कहा कि परमात्मा संघ को इतनी शक्ति प्रदान करे कि हम अपने सेवा कार्य  ओर भी बड़े पैमाने पर कर सकें. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/relief-from-kankani-to-jamshedpur-one-degree-celsius-increase-in-night-temperature/">जमशेदपुर

को कनकनी से राहत, रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
श्री काले के नेतृत्व में शहर के बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम, सर्वोदय आश्रम, राजेन्द्र आश्रम, सरदार पटेल आश्रम, कस्तूरबा आश्रम (ए), कस्तूरबा आश्रम (बी), विवेकानंद आश्रम, शास्त्री आश्रम, प्रेम आश्रम, देवनगर, ग्वाला बस्ती, बाबूडीह बस्ती, छाई टोला, भुइंयाडीह, हरिजन बस्ती, बर्मामाइंस आदि स्थानों में जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए गए. कंबल वितरण के दौरान श्री काले ने कहा कि उस समय आंखों में आंसू आ जाते हैं और हृदय कांप जाता है जब लोगों के हालात देखता हूं. हमारे समाज में इतनी आर्थिक असमानता अनुचित है. लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा की घोर जरूरत है. कई मानवीय विचार रखने वाले साथी इस पुनीत कार्य में अपना यथासंभव सहयोग करते हैं, ईश्वर उनको बरकत प्रदान करें.

ये भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्थानीय कमेटी से शेखर मुखी, बिट्टू मुखी, महेश मुखी, बिंदिया पात्रों, रागिनी मुखी, उत्तम राय, जय, अनील, भोटो, राधा कांता,रवि, विक्रम मार्डी, संगम, आकाश, मनोज, विमल, मीलू, टूना, राजू, मंगल, राजेश, राजू कुमार, मोहन साव, मुकेश शर्मा, आयूष शर्मा, चंदन कुमार, एवं संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, संतोष यादव, विकास गुप्ता, मोहन दास, सूरज चौबे, संजय सिंह, सागर चौबे, मनू ढोके, रामा राव, विवेक मिश्रा एवं अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही