Search

साधु-संतों को कंबल प्रदान कर हर-हर महादेव सेवा संघ ने शुरू किया कंबल वितरण अभियान

[caption id="attachment_205897" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/20kale-1-300x201.jpg"

alt="" width="300" height="201" /> कंबल चितरण के बाद अमरप्रीत सिंह काले को आशीर्वाद देते साधु-संत[/caption] Jamshedpur: शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर-हर महादेव सेवा संघ ने सोमवार से अपने सामाजिक दायित्व के तहत कंबल वितरण अभियान की शुुुरुआत की. पिछले अठारह वर्षों  से संस्था शहर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करती आ रही है. इसकी शुरुआत आज सोमवार को साकची स्थित हर-हर महादेव सेवा संघ के कार्यालय में साधु-संतो को कंबल प्रदान कर की गई.

साधु समाज के अध्यक्ष ने संस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नर में ही नारायण है ओर नर सेवा ही नारायण सेवा है. हरहर महादेव सेवा संघ अपने इसी सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रही है. इस अवसर पर साधु समाज के अध्यक्ष ने संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की और इस सेवा कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया. साधु-संतो ने कहा कि सेवा के लिये अंशदान निकलना एक महान कार्य है, जिसे सभी लोग समझ नहीं पाते हैं. इस तरह का पुनीत कार्य करने वाली हर-हर महादेव सेवा संघ के सभी सदस्यों को परमात्मा शक्ति दे की वे इसी प्रकार आगे भी इस पुनीत कार्य को जारी रखें.

ये भी रहे उपस्थित

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कु , वरिष्ठ पत्रकार प्रियेश सिन्हा, समाजसेवी शिवशंकर सिंह , संस्था के महासचिव अखिलेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी, संदीप सिंह पप्पू,  जूगुन पांडे, सुमन कुमार, संजय सिंह, सूरज चौबे भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//