alt="" width="300" height="121" /> Jamshedpur : धार्मिक एवं सामाजिक संस्था हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान जारी है. बुधवार को जमशेदपुर से सटी आधा दर्जन बस्तियों में संघ की ओर से जा-जाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान की गई. संस्था ने शीतलहर में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यहअभियान निरंतर जारी रखने की घोषणा की.
हर व्यक्ति का धर्म है सेवा करना: काले
संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर व्यक्ति का धर्म है सेवा करना. जिसे जितनी शक्ति ईश्वर ने दी है उस हिसाब से ही परोपकार करने के लिए समय, चिंतन एवं अर्थ जरूरतमंदों के लिए निकालना चाहिए. उनके नेतृत्व में छायानगर, ह्युमपाईप, इस्टप्लांट बस्ती, बर्मामाइंस, नीलडीह, टेल्को, 10नंबर बस्ती, गोलमुरी सहित साकची स्थित संघ कार्यालय में सैकड़ों जरूरतमंद एवं बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया गया. ठंड के मौसम में कंबल पाकर सभी जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान सभी ने दोनों हाथ उठाकर काले एवं संस्था के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया.ये भी रहे उपस्थित
इस मौके पर त्रिनाथ मुखी, शेखर मुखी, बिटटू मुखी, आशीष मुखी, रोहन मुखी, संतलाल पाठक, डी सत्यनारायण, पदमा देवी, सुभद्रा चक्रवर्ती, नारायण दास, हरजीत साहनी, मनीष श्रीवास्तव, धीरज चौधरी, मुकेश सिंह, कंचन बाग, दीपक मुंडा, अनिल कुमार कंडी, अमित दास, हेमंत बाग, चंचल बाग, केशव साहू, सुनील प्रमाणिक, लालटू नामता, अमित मोदक, बबलु भुइंया, अशरफ अली अंसारी, जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, विक्रम ठाकुर, संतोष यादव, बिट्टू मिश्रा, कार्तिक जुमानी, मोहन दास, सूरज चौबे, मनू ढोके एवं अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment