Search

 
 
 

बहरागोड़ा: सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल, तीन बारीपदा रेफर

घटना के तुरंत बाद NHAI की एंबुलेंस से पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें PRM मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड को बरसोल थाना क्षेत्र में एनएच 49 पर खंडामौदा चौक के समीप सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए. दो बाइक व एक साइकिल के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. इनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, परुलिया पंचायत के लालसाईं गांव निवासी बुद्ध देवदास अपनी बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान खंडामौदा चौक के पास उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही एक अन्य बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दूसरी बाइक पर नंदन जाना व दलपति जाना सवार थे तीनों घायल हो गए. वहीं इस टक्कर की चपेट में आकर साइकिल से अपने घर लौट रहे खंडामौदा पंचायत के दिघीव्रदा गांव निवासी पति-पत्नी भी घायल हो गए.


घटना के तुरंत बाद NHAI की एंबुलेंस से पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें PRM मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया. अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस की कमी के कारण घायलों को बारीपदा भेजने में समस्या आ रही थी. ऐसे में विधायक निधि से प्राप्त एम्बुलेंस को तुरंत बुलाया गया और घायलों को बेहतर इलाज के लिए बारीपदा भेजा गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही