Search

धनबाद  जिले में बढ़ा महिलाओं का उत्पीड़न, तीन माह में दर्ज हुए 240 मामले

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पति ने पत्नी को या प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़ा या फिर गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता कलंकित हुआ. विगत तीन माह में धनबाद जिले के महिला थाना में 240 मामले सामने आये. उनमें 50 मामलों का निपटारा महिला थाना ने किया. कोयलांचल मुख्यालय के पास की कॉलोनी हो या कोलियरियों की श्रमिक बस्ती, पति-पत्नी के बीच मारपीट और हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं. यौन शोषण का मामला अलग तस्वीर पेश कर रहा है. इधर दहेज की मांग पर महिलाओं के उत्पीड़न की संख्या भी कम नहीं है. धनबाद महिला थाना की प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि थाना के गठन का उद्देश्य ही महिला उत्पीड़न के मामलों में जल्द न्याय दिलाना है. थाने में प्रतिदिन दर्जनों मामले पहुंचते हैं, जिनमें अधिकतर पति-पत्नी के झगड़े व और प्रेम- प्रसंग से जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि थाना की महिला अधिकारियों की पहली कोशिश प्रेमी जोड़ों व पति-पत्नी के बीच सुलह करा घर बसा देने की होती है. जो नहीं समझते हैं, उन्हें आपसी विवाद का निपटारा करने के लिए तीन महीने का समय भी दिया जाता है. दोनों पक्षों को तीन महीने के अंदर मामले का निपटारा करना होता है. ऐसा नहीं होने पर एफआईआर  दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, ताकि पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp