Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरभजन ने क्रिकेट को अलविदा कहा

Advertisement
Advertisement
New delhi  : टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हरभजन सिंह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से शुक्रवार को संन्यास ले लिया. हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की. इसके साथ ही उनके 23 साल के करियर का समापन हो गया. पंजाब के हरभजन ने अपने शानदार करियर के दौरान 103 टेस्ट में 417 विकेट लिये. वहीं 236 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 269 विकेट और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट हासिल किये हैं.उन्होंने मार्च 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 32 विकेट झटके थे, जिसमें एक भारतीय द्वारा पहली टेस्ट हैट्रिक भी शामिल थी. यह उनके शानदार करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है. हरभजन का क्रिकेट जीवन शानदार रहा. इस समय वह 41 साल हैं. उन्होंने लिखा है कि `मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, सभी अच्छी चीजें भी समाप्त हो जाती हैं. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल के लंबे सफर को बेहतरीन और यादगार बनाया.`जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह अगले IPL सीजन के लिए किसी एक टीम के साथ बतौर कोच या मेंटर जुड़ सकते हैं. [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही