Search

 
 
 

हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट मामला : घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम, मालिक समेत तीन की गिरफ्तारी

 
Bhopal : मध्य प्रदेश के हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. इधर  इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में फैक्ट्री संचालक राजीव अग्रवाल, उसका बेटा सोमेश अग्रवाल और रफीक खान शामिल है. तीनों को पुलिस ने सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी  मध्य प्रदेश से दिल्ली भाग रहे थे.

अबतक 11 की मौत, 175 लोग झुलसे

बता दें कि हरदा फैक्ट्री विस्फोट में अबतक 11 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं करीब 175 लोग झुलस गये हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

तीन साल पहले ब्लास्ट में एक ही परिवार के तीन लोग मरे थे 

बताते चलें कि हरदा पटाखा फैक्ट्री में पहले भी हादसा हो चुका है. जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले शाम के समय फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गयी थी. इस हादसे के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री के संचालन पर रोक लगा दी थी. लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने उसपर स्टे लगा दिया. नियमों के उल्लंघन के लिए दोबारा फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त किया गया. लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण मालिक फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही