Search

 
 
 

हार्डकोर नक्सली भगवान किस्कू गिरफ्तार, पुल और टावर उड़ाने समेत कई घटनाओं में था शामिल

 
Giridih : पुल और टावर उड़ाने समेत कई घटनाओं में शामिल हार्डकोर नक्सली भगवान किस्कू गिरफ्तार हुआ है. नक्सली भगवान को पारसनाथ की तराई वाले खुखरा थाना इलाके के जंगल से पकड़ा गया है. पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने सर्च अभियान चला कर नक्सली को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-24-feb-students-celebration-on-jpsc-result-10th-12th-exam-will-be-offline-the-attitude-of-the-banks-in-providing-loans-is-not-right-hemant/">सुबह

की न्यूज डायरी।।24 FEB।।JPSC के नतीजे पर विद्यार्थियों का जश्न।।ऑफ लाइन होगी 10वीं,12वीं की परीक्षा।। ऋण उपलब्ध कराने में बैकों का रवैया ठीक नहीं-हेमंत।।इनामी नक्सली गिरफ्तार।।इसके अलावा कई खबरें और वीडियो.

 पुलिस कैंप के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व भी इसी ने किया था

जानकारी के अनुसार पकड़े गए नक्सली से जब पुलिस और सीआरपीएफ ने पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसका नाम भगवान है और वह नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष पर्वतपुर में बन रहे पुलिस कैंप के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व भी इसी ने किया था. यह मधुबन और पीरटांड़ थाना इलाके में बम रखकर पुलिस को ट्रैप करने की कोशिश में भी शामिल था. हालांकि दोनों बार पुलिस और सीआरपीएफ ने बम को बरामद कर लिया था. गिरफ्तार भगवान ने ये भी बताया कि हाल के दिनों में मधुबन और खुखरा थाना इलाके में मोबाइल टावर उड़ाने, डुमरी के नुरंगो के पास बराकर नदी पर बने पुल को उड़ाने में भी वह शामिल था. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/weather-pattern-changed-in-bihar-jharkhand-will-see-its-effect-chances-of-rain/">बिहार

में बदला मौसम का मिजाज, झारखंड में दिखेगा असर, बारिश की संभावना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही