Search

 
 
 

हार्डकोर नक्सली राजेंद्र भुइयां गिरफ्तार! चार हथियार बरामद

 
Ranchi/Palamu : झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली राजेंद्र भुइयां गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार नक्सली कमांडर के पास से चार हथियार भी बरामद किये गये हैं. पुलिस के अधिकारी राजेंद्र भुइयां से पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि अभी पुलिस राजेंद्र भुइयां की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है, राजेंद्र भुइयां पर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र भुइयां को आज शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है.

 नक्सली कमांडर नितेश यादव का करीबी है राजेंद्र

राजेंद्र भुइयां पलामू के हुसैनाबाद के महुआडांड़ इलाके का रहने वाला है. वह दस लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव का बेहद करीबी है . वह उसके दस्ते का अहम सदस्य है. कुछ महीने पहले पलामू के हुसैनाबाद इलाके में लेवी के लिए एक मोबाइल टावर में आगजनी की घटना हुई थी. इस घटना को अंजाम देने का आरोप राजेंद्र पर है. राजेंद्र भुइयां अन्य नक्सली हमलों का भी आरोपी है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही