Search

 
 
 

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

National News : केंद्रीय मंत्री का राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में माना जा रहा था कि उनका मंत्री पद खतरे में है. लेकिन बुधवार को भाजपा ने उन्हें एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट से उम्मीदवार बना दिया. वर्तमान में हरदीप सिंह पुरी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं.
 
केंद्रीय मंत्री हरदीप  पुरी (फाइल फोटो)

National News :आईएफएस अधिकारी रहे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. पुरी की सदस्यता को लेकर यह अहम फैसला है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम को मंजूरी दी है. यह उपचुनाव 12 नवंबर को होगा. 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री का राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में माना जा रहा था कि उनका मंत्री पद खतरे में है. लेकिन आज बुधवार को भाजपा ने उन्हें एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट से उम्मीदवार बना दिया. वर्तमान में हरदीप सिंह पुरी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं.
 


पिछले दिनों भाजपा ने यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. लेकिन उसमें पुरी का नाम गायब था. इसके बाद राजनीतिक हलकों में कयास लगने लगे कि  हरदीप पुरी की मंत्री की कुर्सी जाने वाली है.  इन कयासों को अब विराम लग सकता है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही