Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हार्दिक पांड्या ने वाइफ नताशा के साथ फिर रचाई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पर रोमांटिक फोटो किया शेयर

LagatarDesk : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी की है. शादी के तीन साल बाद कपल ने उदयपुर में वैलेंटाइन डे पर व्हाइट वेडिंग की. कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हार्दिक पांड्या ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. फोटो के साथ कैप्शन लिखा कि हमने तीन साल पहले जो कसमें खायी थी, उसे इस वैलेंटाइन पर फिर से दोहराया है. इस सेलिब्रेशन में दोस्तों और फैमिली का प्यार पाकर खुश हैं. (पढ़ें, एक्टर">https://lagatar.in/actor-manoj-bajpayee-taunted-cm-nitish-kumar-said-assurance-for-the-construction-of-film-city-for-15-years/">एक्टर

मनोज वाजपेयी ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 सालों से मिल रहा आश्वासन)
https://www.instagram.com/p/CopgFrWIU3y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CopgFrWIU3y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी खास पल का बना गवाह

शादी में हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी साथ रहा. कपल ने अपने बेटे पर भी खूब प्यार लुटाया. इस ग्रैंड शादी में हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या और उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं. इसके साथ ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू भी इस खास पल का गवाह बने. इसे भी पढ़ें : कनाडा">https://lagatar.in/anti-india-slogans-written-on-temple-in-canada-indian-embassy-demands-action/">कनाडा

में ​मंदिर पर लिखे गये भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की

कपल ने व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन किया सेलेक्ट

शादी में कपल ने व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन सेलेक्ट किया था. हार्दिक पांड्या ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. वहीं नताशा स्टेनकोविक व्हाइट गाउन में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. बालों में बन और गले में नेकलेस के साथ नताशा ने अपने लुक को पूरा किया. फोटोज में नताशा और हार्दिक काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिये हैं. वायरल वीडियो में हार्दिक बॉलीवुड गाने पर ट्यूनिंग जमाते नजर आये और उनके हाथों में शैम्पेन की बोतल भी है. इसे भी पढ़ें : BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBC

के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच

जुलाई 2020 में कपल ने की थी कोर्ट मैरिज

रिपोर्टस की मानें तो हार्दिक और नताशा की पहली मुलाकात नाइट क्लब में हुई थी. हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नताशा को पता नहीं था कि वे क्रिकेटर हैं. फिर यह मुलाकात प्यार में बदल गयी और दोनों ने डेट करना शुरू किया. इसके बाद एक जनवरी 2020 को एक क्रूज पर घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया. दोनों ने सगाई की और फिर उसी साल जुलाई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी. उस समय कोविड-19 की वजह से काफी कम लोग इस शादी में शामिल हुए थे. मालूम हो कि हार्दिक पंड्या फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-and-12th-board-exam-starts-from-today-38-83-lakh-children-will-be-included/">CBSE

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 38.83 लाख छात्र होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही