Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज: सतगावां में बसपा कार्यकर्ताओं ने मनायी कांशीराम की जयंती

Advertisement
Advertisement
Akhilesh kumar Hariharganj (Palamu): हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत सतगावां में गौतम बुद्धा पब्लिक स्कूल में बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 88वीं जयंती मनायी. बसपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता सह जिप प्रतिनिधि प्रमोद कुमार रवि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम कुशल राजनीतिज्ञ व समाजसुधारक थे. उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए बहुजन समाज को जागरूक किया. इसे भी पढ़ें-   इस्लामोफोबिया">https://lagatar.in/pakistan-supported-resolution-passed-in-un-on-islamophobia-india-france-opposed/">इस्लामोफोबिया

पर यूएन में पास हुआ पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव, भारत-फ्रांस ने किया विरोध  
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में राजनीति के क्षेत्र में दलितों के सहभागिता के लिए बसपा का गठन किया. उनका त्याग व समर्पण का संस्मरण कर और उनके पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल राम और संचालन इशरार आलम ने की. मौके पर संजय मेहता, श्यामलाल मेहता, सीताराम, रवि शंकर पासवान, सुशील कुमार, रवि त्रिपुरारी, राम राजु राम, धर्मेंद्र भुइयां, बालचंद राम और सुजीत मेहता सहित कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  विनोद">https://lagatar.in/vinod-kapri-asked-pm-modi-will-gujarat-files-not-stop-the-release-of-the-film/">विनोद

कापड़ी का पीएम मोदी से सवाल, गुजरात फाइल्स फिल्म की रिलीज तो नहीं रोकेंगे!         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही