Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज: खाप कटैया पैक्स का हुआ चुनाव, धनंजय सिंह बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Hariharganj (Palamu): झारखंड सरकार के सहकारिता विभाग की अधिसूचना के तहत सोमवार को खाप कटैया पैक्स चुनाव हुआ. हरिहरगंज के बेलौदर स्थित खाप कटैया पैक्स चुनाव में धनंजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निर्विरोध चुने गये. चैनपुर बीसीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी हेरमन कुजूर ने बताया कि कि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल किया गया था. नामांकन दाखिल की तिथि तक अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया. इस पर अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह को निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें-   सारंडा">https://lagatar.in/saranda-village-council-meeting-will-agitate-to-get-the-status-of-revenue-village-for-10-forest-villages/">सारंडा

ग्राम परिषद की बैठक, 10 वनग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिये करेंगे आंदोलन     
पैक्स अध्यक्ष बनने पर धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता की सेवा सच्चे मन से करता आया हूं. आगे भी करूंगा. पैक्स के माध्यम से किसानों की समस्या का समाधान करने का हमेशा प्रयास करूंगा. इस अवसर पर हरिहरगंज प्रभारी बीसीओ निर्मल लकडा, कार्यकारिणी सदस्य विजय मिश्रा, सीताराम सिंह, प्रदीप सिंह, राघव प्रसाद सिंह और ब्रजेश सिंह मौजूद थे. इसके अलावा अररुआ पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, शीलू सिंह, प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह, रामानुज सिंह, संजय सिंह, मुरारी सिंह, मनोज सिंह, चंद्रदेव सिंह, कामता प्रसाद सिंह, भोला शर्मा, कन्हाई सिंह, जनक सिंह, अजय कुमार सिंह, सीताराम सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रामपलक शर्मा, पवन शर्मा, मोहन सिंह और कृष्णा पासवान सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-after-pm-modi-rahul-gandhis-security-lapses-security-agencies-stirred-up/">पंजाब

: पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही