Search

 
 
 

Hariharganj : भाजपा नेता का अंतिम संस्कार सम्पन्न, शवयात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए

 
Hariharganj( Palamu)  :भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार मंगलवार को बटाने नदी तट पर किया गया. जहां मुखाग्नि उनके पिता अधिवक्ता विजय सिन्हा ने दी. शवयात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए. इससे पूर्व छतरपुर-पाटन विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज भुईयां दिवंगत भाजपा नेता के हरिहरगंज स्थित आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. इन नेताओं ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान विधायक व पूर्व सांसद ने दिवंगत नेता के पिता अधिवक्ता विजय सिन्हा से घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही कहा कि सुमित हत्याकांड से जुड़े अपराधकर्मी पकड़े जाये इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों  से उन्होंने बात की है.  उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार सुमित के स्वजनों के साथ है. इसे भी पढ़ेंं-रबदा">https://lagatar.in/your-government-in-rabda-launched-your-door-program/">रबदा

में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

दिवंगत के घर जाकर स्वजनों से मुलाकात कर ढाढस  बंधाया

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरूण मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सहित कई लोग मौजूद थे. इस दौरान भाजपा नेता जवाहर पासवान, हुसैनाबाद के पूर्व चेयरमैन छठन पासवान,  भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन के अलावे अनिरुद्ध पासवान,  रिशु कुमार सहित कई लोगों ने दिवंगत के घर जाकर स्वजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया. मालूम हो कि शनिवार की देर रात भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

अंतिम संस्कार बटाने नदी तट पर किया गया

थाना के नजदीक स्थित आवास से दिवंगत भाजपा नेता की शवयात्रा निकाली गयी. इसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए. वहीं अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक सह आजसू के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशवाहा, शिवपूजन मेहता ,भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, सुनील पासवान, प्रियरंजन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा, उमेश साव सहित मुन्ना विश्वकर्मा, दिनेश प्रसाद, राँबर्ट गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बलू बलराम ,राजेश जायसवाल ,रौशन सिंह, सिकंदर पासवान, निरंजन प्रसाद, राजद नेता कमलेश यादव, बुधन सिंह यादव, अशोक यादव, राजकुमार पासवान ,मनोज मेहता, अवधेश मेहता सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही