Search

 
 
 

लातेहार: मनिका से हरिकृष्ण सिंह ने किया नामांकन

 
Latehar: मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मौके पर केंद्रीय आवास सह शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भी मौजूद थे. नामांकन पूर्व स्टेडियम मैदान में सभा आयोजित किया गया. सभा में मनिका विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र में भ्रष्टाचार, कुशासन का बोलबाला है. प्रदेश की जनता जाग चुकी है और भाजपा को वोट देने का पूरा मूड बना चुकी है. मंत्री तोखन साहू ने हरिकृष्ण सिंह को अपार मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होने कहा कि झारखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी. भाजपा के कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी हुई है. झारखंड की सरकार ने यहां की सरकार ने युवाओं को ठगा है. नौकरी पाने के लिए कितनों की जान चली गई. उनके परिवार और यहां के युवा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही