Search

 
 
 

रामगढ़ के हरीश कुमार नीरज को मिली पीएचडी की उपाधि

रामगढ़ जिले के निवासी और शिक्षा जगत के सक्रिय व्यक्तित्व हरीश कुमार नीरज को रांची स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा (Education) विषय में पीएचडी (PhD) की मानद उपाधि प्रदान की गई है. उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सीमा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के निवासी और शिक्षा जगत के सक्रिय व्यक्तित्व हरीश कुमार नीरज को रांची स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा (Education) विषय में पीएचडी (PhD) की मानद उपाधि प्रदान की गई है. उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सीमा गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया.

 

हरीश कुमार नीरज ने “सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव का एक अध्ययन (हजारीबाग जिला के संदर्भ में)” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूरा किया.

 

उनके इस शोध में हजारीबाग जिले के सरकारी स्कूलों का व्यापक विश्लेषण किया गया है, जो यह दर्शाता है कि मध्याह्न भोजन योजना किस प्रकार छात्रों की उपस्थिति और उनके सीखने की क्षमता को प्रभावित करती है.

 

अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. हरीश कुमार नीरज ने इसका श्रेय अपनी शोध निर्देशिका डॉ. सीमा गुप्ता, सहयोगी शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया है. उन्होंने कहा कि उनका शोध भविष्य में नीति निर्धारकों के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु सहायक सिद्ध होगा. 

 

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है. जिनमें मुख्य रूप से महेश्वरी देवी, किरण कुमारी, फणीन्द्र महतो, अजय नीरज, सन्नू कुमारी, उपेन्द्र शंखवार, काजल शंखवार, सौम्या नीरज, प्रेमचंद्र महतो, रिंकू महतो, रितु कुमारी, रिया कुमारी, स्वप्निल शंखवार, सिया नीरज, दक्ष पटेल इत्यादि शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही