Search

 
 
 

लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.  गृह मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना में इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है.
 

Ranchi :  देश के जाने माने पत्रकार हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बनेंगे. राष्ट्रपति ने उन्हें मनोनित किया है. इससे पहले वह दो बार जदयू से राज्यसभा के सदस्य बने थे वह उपसभापति बने रहेंगे. वे 2032 तक उपसभापति के पद पर बने रहेंगे. गृह मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना में इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है. 

 

गजट के अनुसार, एक सदस्य के सेवानिवृत्त होने से खाली हुई सीट पर राष्ट्रपति ने हरिवंश को पुनः मनोनीत किया है. उनका पिछला कार्यकाल 12 अप्रैल को समाप्त होने वाला था. वह पहली बार 2014 में जदयू से राज्यसभा सदस्य बने थे और तब से लगातार इस सदन का हिस्सा रहे हैं.

 

हरिवंश नारायण सिंह 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे. इसके बाद 14 सितंबर 2020 को वे दोबारा इस पद पर निर्वाचित हुए. नए मनोनयन के बाद उनका कार्यकाल अब 2032 तक जारी रहेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही