Search

 
 
 

हरिवंश नारायण सिंह निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुने गये. पीएम मोदी, खरगे ने बधाई दी

राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुन लिये गये हैं. इस पद के लिए चुने जाने वाले पहले मनोनीत सदस्य हैं. प्रधानमंत्री मोदी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री हरिवंश को उपसभापति पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बधाई दी है.
 

New Delhi :  राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुन लिये गये हैं. इस पद के लिए चुने जाने वाले वे पहले मनोनीत सदस्य हैं. प्रधानमंत्री मोदी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री हरिवंश को उपसभापति पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बधाई दी है. 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं. कहा कि राज्यसभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है. सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है.

 

ये आपकी कार्यशैली का सम्मान है. पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी के अनुभव से सदन को लाभ मिलेगा, सदन की गरिमा को नयी ऊर्जा मिलेगी.


  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही