Search

 
 
 

धनबाद में बकरीद पर सौहार्द और हर्षोल्लास, गले मिलकर दी गई बधाई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) Nirsa:  निरसा (Nirsa) निरसा कोयलांचल धनबाद में बकरीद पर्व (ईद उल अजहा) शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. ईद-उल-अजहा यानी त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई. धनबाद के रेलवे ग्राउंड समेत सभी ईदगाहों में पूरे शिद्दत और अकीदत के साथ रविवार 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी. सभी लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी. पुराना बाजार ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करा रहे इमाम मोहम्मद निज़ामुद्दीन ने कहा कि बकरीद अल्लाह के नाम कुर्बानी और त्याग का पर्व है. अल्लाहताला ने सभी को प्रेम और मोहब्बत का संदेश दिया था. सौहार्द और मिल्लत के साथ पर्व मनाना और एक दूसरे के सुख दु:ख में शामिल होना ही असली मानवता है. मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल का माहौल था. पुराना बाजार मस्जिद के इमाम के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने नमाज अदा की. लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी. रेलवे ग्राउंड, रेलवे कॉलोनी स्थित मस्जिद समेत जिले भर में नमाज अदा की गयी. नमाज अदायगी के बाद पुरानाबाज़ार चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान ने देश और समाज में अमन और शांति का संदेश दिया. कहा देश की सलामती के लिए हम सब मिलकर अल्लाह से दुआ मांगेंगे.

 निरसा में हर्षोल्लास से मनाया गया बकरीद का त्योहार

[caption id="attachment_354060" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/shivli-namaj-300x152.jpeg"

alt="" width="300" height="152" /> शिवलीबाड़ी ईदगाह में नमाज अदा करते लोग[/caption] Nirsa:  निरसा विधानसभा क्षेत्र में ईद-उल- अजहा का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह में मुस्लिम समाज के लोगों ने क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तान में नमाज अदा की. लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारा के लिए दुआ मांगी. निरसा, तेतुलिया, कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी आदि क्षेत्र के मस्जिद और ईदगाहों में सुबह 8 बजे नमाज अदा की गई. शिवलीबाड़ी ईदगाह में मौलाना मसूद अतहर ने नमाज अदा कराई. मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सभी मुस्लिम भाइयों को बधाई दी. निरसा, एग्यारकुण्ड व केलियासोल प्रखंड में त्योहार के मौके पर लोगों में भारी उत्साह देखा गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-social-organization-youth-concept-distributed-plants-and-jute-bags-as-idi/">धनबाद

:  सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट ने ईदी के रूप में बांटे पौधे व जूट के थैले [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही