Ranchi: कांटाटोली, रातू रोड के बाद अब सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू कर दी है. अगले दो से तीन महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे, इस फ्लाइओवर की लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी. फिलहाल हरमू से कडरू रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए परामर्शी की तलाश जारी है. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए एक कंपनी ने 34 फीसदी कम रेट पर टेंडर भरा है. पथ विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/big-relief-to-cm-hemant-soren-from-high-court-hc-bans-mp-mla-court/">CM
हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट पर HC ने लगाई रोक
की हेमंत सरकार से मांग, विशेष शिविर लगाकर भरवाये मंईयां योजना के फॉर्म [wpse_comments_template]
हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट पर HC ने लगाई रोक
वैकल्पिक सड़क तैयार कर ही होगा काम चालू
हरमू फ्लाईओवर का निर्माण कार्य वैकल्पिक मार्ग तैयार कर किया जाएगा. इसकी वजह यह है कि इस सड़क से वीवीआईपी मूवमेंट अधिक होता है. विधानसभा, प्रोजेक्ट भवन, हाईकोर्ट वीवीआईपी जाते हैं.हरमू फ्लाई ओवर की फैक्ट फाइल
•फ्लाईओवर की कुल लंबाई 3.50 किमी. * कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर. * सूचना भवन चौराहा के पास से फ्लाईओवर चढ़ेगा, जो रातू रोड चौक, शनि मंदिर, गाड़ीखाना चौक, किशोरगंज चौक, भारत माता चौक होते हुए सहजानंद चौक पर जाकर उतरेगा. * सहजानंद चौक के पास एक रैंप बनाया जाएगा, ताकि कडरू मार्ग से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ सकें. * दूसरा रैंप गौशाला चौक के निकट बनाया जाएगा, ताकि रातू रोड और पहाड़ी मंदिर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर में चढ़ सकें. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-demands-from-hemant-government-to-fill-mainiya-yojana-forms-by-organizing-special-camps/">बाबूलालकी हेमंत सरकार से मांग, विशेष शिविर लगाकर भरवाये मंईयां योजना के फॉर्म [wpse_comments_template]
Leave a Comment