Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मिथिलामय हुआ हरमू मैदान, बही सांस्कृतिक धारा

Ranchi : झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन हरमू मैदान पारंपरिक मैथिली वेशभूषा धोती, कुर्ता और पाग से भरा हुआ था, जिससे हरमू मैदान मिथिलामय हो गया. पूरे वातावरण में संस्कृति की धारा बह चली. उल्लेखनीय है कि पिछले 3 सालों से कोरोना वैश्विक महामारी के कारण मंच की ओर से यह महोत्सव नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार पूरे धूमधाम से यह महोत्सव मनाया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल और राजेश कच्छप समेत समाज के गणमान्य लोगों ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/23-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="576" />

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी

अतिथियों ने इस मौके पर कहा कि मिथिला समाज का कला, संस्कृति और साहित्य में अहम योगदान है. विधायक सीपी सिंह ने तो मैथिली में लोगों को संबोधित किया. झारखंड मिथिला मंच के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि यहां उपस्थित भीड़ से आयोजकों का उत्साह चौगुना हो गया है. मंच मैथिली भाषा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, वही महासचिव मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा यह एक ऐतिहासिक आयोजन है. इस अवसर पर मंच की ओर से स्मारिका का भी लोकार्पण किया गया. हरिनाथ झा ने विद्यापति गीत प्रस्तुत किए. नवल किशोर के गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. देर रात तक पूनम मिश्रा , रंजना झा , माधव झा, जूली झा और स्वास्तिक भारद्वाज समेत कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें – लैब">https://lagatar.in/lab-technologist-day-around-250-lab-technicians-from-across-the-state-gathered/">लैब

टेक्नोलॉजिस्ट डे: जुटे राज्यभर के करीब 250 लैब टेक्नीशियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही