Search

 
 
 

हरमू रोड बना दिल्ली का जंतर-मंतर, टमाटर, अंडे व पत्थरों की बरसात, मीडियाकर्मी भी घायल

राजधानी रांची का हरमू रोड इलाका आज दिल्ली का जंतर-मंतर बन गया. कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर टमाटर, अंडे और पत्थर फेंकने लगे.बीच में पुलिस व प्रशासन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की.
 

Ranchi :  राजधानी रांची का हरमू रोड इलाका आज दिल्ली का जंतर-मंतर बन गया. कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर टमाटर, अंडे और पत्थर फेंकने लगे.बीच में पुलिस व प्रशासन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की.  

 

भाजपा ऑफिस के बाहर करीब दो घंटे तक चले हंगामे के दौरान सैकड़ों से ज्यादा अंडे, टमाटर और पत्थरों की बरसात हुई, जिसमें कई मीडियाकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए. हालांकि फिलहाल मामला शांत हो गया है. 

 

Uploaded Image

 

प्रशासन ने दोनों खेमों में जाकर प्रदर्शन को खत्म करने की बात रखी है. ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदर्शन के दौरान जो लोग भी पत्थर मारते हुए नजर आएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन फोटो और वीडियो के माध्यम से उन लोगों को चिन्हित करने का काम कर रही है. 

 

Uploaded Image
प्रदर्शन के दौरान एक गलती ने पूरी तस्वीर बदल दी. भाजपा का एक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के अंदर घुसकर कांग्रेस पर अंडा फेंकते नजर आया.  इसके बाद प्रशासन ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. इसके बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस की ओर बढ़ते नजर आए. 

 

Uploaded Image

 

कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बिना कुछ सोचे समझे बैरिकेड तोड़ते हुए भाजपा की ओर चले आए, भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को लाठीचार्ज भी करना पड़ा, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल हुए, लाठीचार्ज में कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर भी हमला किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही