- बालिका में रिया और बालक में हर्षित ने जीता 42 किलोमीटर स्केटिंग मैराथन
Ranchi : खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पांच दिवसीय चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का समापन
हुआ. आखिरी दिन झारखंड के खाते में पहला मेडल आया, वह भी
गोल्ड. 5 से 7 वर्ष वाले बालक वर्ग में हर्ष राज खलखो ने गोल्ड
जीता. बता दें पूरी प्रतियोगिता में यूपी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के
खिलाड़ियों का दबदबा रहा
है. प्रतियोगिता में देश भर के 670
खिलाड़ियों ने भाग
लिया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन 42 किलोमीटर स्केटिंग मैराथन का आयोजन किया
गया. इसमें 11 वर्ष से अधिक उम्र के
खिलाड़ियों ने हिस्सा
लिया. बालिकाओं में तमिलनाडु की रिया अरुण ने 1 घंटे 45 मिनट, 8 सेकेंड में रेस जीत
ली. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र की
बांसरी निमित श्रॉफ और तीसरे स्थान पर एम
अक्षरा रहीं. वहीं बालक वर्ग में दिल्ली के हर्षित बंसल ने 1 घंटे 18 मिनट 13 सेकेंड में रेस पूरा कर गोल्ड मेडल
जीता. दूसरे पर पंजाब के कुमुद जैन और तीसरे पर कर्नाटक के एकांश कुमार
रहे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची के ट्रैफिक एसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी और एडीजीपी विकास कुमार सिंह व सुमित शर्मा ने
खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित
किया. इसे भी पढ़ें – साई">https://lagatar.in/sai-dhurva-premier-league-super-giants-and-super-kings-won-the-matches/">साई
धुर्वा प्रीमियर लीग : सुपर जाएंट्स और सुपर किंग्स ने जीते मुकाबले [wpse_comments_template]
Leave a Comment