Search

 
 
 

हरियाणा : दीपक नंडाल गैंग के 4 सदस्य एनकाउंटर में मारे गये, एक अपराधी और तीन पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में हुए एनकाउंटर में अपराधी दीपक नंडाल गैंग के चार सदस्यों के मारे जाने की खबर आयी है, जबकि एक घायल हो गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी हैपुलिस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए ACP धर्मवीर सिंह ने कहा, गुरुवार शाम कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में घूम रहे हैं.
 
एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए ACP धर्मवीर सिंह

NewDelhi :  हरियाणा के गुरुग्राम में हुए एनकाउंटर में अपराधी दीपक नंडाल गैंग के चार सदस्यों के मारे जाने की खबर आयी है, जबकि एक घायल हो गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. पुलिस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए ACP धर्मवीर सिंह ने कहा, गुरुवार रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी (दीपक नंडाल के शूटर) हथियारों के साथ स्कॉर्पियो में घूम रहे हैं.  संदिग्ध स्कॉर्पियो  में हथियारबंद अपराधी सुशांत लोक इलाके में मौजूद हैं.

 

इस खबर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी बीच जानकारी मिली कि दीपक नांदल के शूटरों ने एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे और पार्टनर विशाल बेरी के घर फायरिंग शुरू कर दी है. पूर्व में विशाल बेरी को  फिरौती के लिए कॉल आ रहे थे.  उससे  एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गयी थी. पुलिस तुरंत वहां पहुंची और अपराधियों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

 

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इसमें सभी पाचों अपराधी घायल हो गये. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों चार को मृत घोषित कर दिया गया. अभी एक का इलाज चल रहा है. ACP ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही