Search

 
 
 

हरियाणा : दिलबाग सिंह के ठिकानों से विदेशी हथियार, पांच करोड़ नगद सहित कई दस्तावेज बरामद

 
खनन मामले में ईडी ने की थी छापेमारी  दूसरे दिन भी जारी है छापेमारी Chandigarh : हरियाणा के यमुनानगर में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है. ईडी आज शुक्रवार को राज्य के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह सहित अन्य लोगों के 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से विदेश निर्मित हथियार, 300 कारतूस, पांच करोड़ नकद, पांच कि.ग्रा. सोना, भारत-विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद किये हैं.

हरियाणा पुलिस की एफआईआर से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

बता दें कि अवैध खनन मामले में कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने एक एफआईआर दर्ज की थी. मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हरियाणा पुलिस की कई एफआईआर से जुड़ा है. बताया जाता है कि एफआईआर पट्टा समाप्ति अवधि और कोर्ट के आदेश के बाद भी यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए बोल्डर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गयी थीं. इसके अलावा ईडी ‘ई-रावण’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है. इस ऑनलाइन पोर्टल को हरियाणा सरकार की ओर से साल 2020 में लाया गया था. इसका मकसद रॉयल्टी और टैक्स के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में टैक्स चोरी को रोकना था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही